बालों को सुंदर, घना और चमकीला बनाने के लिए अक्सर लोग Conditioner इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद उन्हें ये नहीं पता कि ये सब Chemical हमारे बालों को सुंदर तो बना देते हैं पर केवल कुछ समय के लिए ही बाल सुंदर दिखते हैं। इस Chemical के इस्तेमाल से हम अपने बालों को एक तरहं से नुक्सान पहुंचा रहे हैं। Chemical का ज्यादा इस्तेमाल करने से बाल कमजोर हो कर टूटने लगते हैं और जल्दी सफ़ेद होते हैं। अगर आप अपने बालों को सुंदर, घना और चमकीला बनाना चाहते हैं तो बालों मे तेल जरुर लगायें और तेल लगाने का एक सही तरीका आना चाहिये। मैं आपको वो सही तरीका बताती हूँ जिससे आपको Conditioner की जरुरत ही नहीं पड़ेगी और आपके बाल बहुत ही चमकदार बन जायेंगे। वैसे तो नारियल का तेल सबसे अच्छा होता हो लेकिन आप बादाम, सरसों या आवले का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले तेल को लगाना है। एक कटोरी मे जितना तेल इस्तेमाल करना है डाल लें और उसे हल्का सा गरम कर लें। उस तेल को उँगलियों से नहीं लगाना बल्कि थोड़ी से रुई लेकर उस तेल में डिप करके थोडा थोडा बालों की जड़ों मे लगाये। फिर पूरे बालों में इसी तरह तेल लगाने के बाद अच्छे से मसाज करें और सुबह अच्छे शैम्पू से सिर धो लें। बस फिर देखना जादू आपके बाल इतने सुंदर हो जायेंगे की आप Conditioner लगाना भूल ही जायेंगे।
Showing posts with label hair. Show all posts
Showing posts with label hair. Show all posts
Thursday, November 29, 2012
Sunday, February 12, 2012
Dandruff (रुसी) होगी 1 ही दिन में गायब
Dandruff (रुसी) को दूर करने के लिए आपने बहुत से शेम्पू तो use किये होंगे पर उससे आपकी dandruff दूर हुई क्या। नहीं ना चलो मैं आपको 1 आसान सा घरेलु टिप बताती हूँ जिससे आपकी 1 दिन में ही dandruff गायब हो जायेगी।
आधी कटोरी बेसन में इतनी दही मिलाये की एक पेस्ट बन जाए। अब इस पेस्ट को अपनी स्कैल्प पर अच्छे से लगाये और आधा घंटा इसे ऐसे ही लगा रहने दें। आधे घंटे बाद बालों को धो लें आप देखेंगे कि आपकी dandruff बिलकुल गायब हो गयी है।
Saturday, February 11, 2012
घने और चमकदार बाल
धन्यवाद
Subscribe to:
Posts (Atom)