Showing posts with label thick hair. Show all posts
Showing posts with label thick hair. Show all posts

Friday, December 27, 2013

सिर पर फिर से छायेगी बालों की बहार



क्या आपके बाल झड रहे हैं? या फिर आप गंजे हो रहे हैं? डरिये नहीं क्यूंकि मैं आपको वो सब टिप्स बताउंगी जिससे आप अपने खोये हुए बाल फिर से वापिस पा सकते हो :-
1.       सबसे पहले तो आपको खाने मैं आंवले का अधिक से अधिक प्रयोग करना होगा क्यूंकि आवंला बालों के लिए बहुत अच्छा होता है


2.       खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी होगी जैसे चना, अंकुरित अनाज व दालें, सोयाबीन इत्यादि क्योंकि हमारे बाल व नाख़ून प्रोटीन से बनते हैं
3.       इसके अलावा आपको थोडा योगा व व्यायाम भी करना होगा क्योंकि ये करने से हमारा BloodBlood Criculation अच्छा होता है जोकि बालों के बढ़ने में सहायक होता है
4.       बालों की किसी अच्छे तेल से नियमित रूप से मालिश भी आपके बालों को बढ़ाने में मदद करती है
5.      अब एक टिप बताती हूँ जिससे आपके सिर के उड़े हुए बाल वापिस आ जायेंगे :-
4 चम्मच आंवले का पाउडर लें उसे लोहे के एक बर्तन में डालें और उसमें थोडा सा मेथी दाना (½ चम्मच) भी डाल दें अब उसमें 1 कप पानी डाल कर थोड़ी देर गैस पर पकाएं और रात भर उसे ऐसे ही छोड दें फिर सुबह उसे सिर पर लगा दें और 1 घंटे के बाद उसे सादे पानी से धो लें पर ध्यान रहे कि कोई शैंपू नहीं लगाना ( ये पैक लगाने से पहले आप शैंपू कर सकते हैं) हफ्ते हैं 2 बार आप ऐसा करें फिर देखिये आपके बालों में कैसे बहार आ जायेगी 

Saturday, February 11, 2012

घने और चमकदार बाल

आज मैं आपको  बताउगी की बालों को घना और चमकदार कैसे बनाते हैं। आज के समय  में क्यूंकि इतना  परदुषण  हो रहा है तो ऐसे में केमिकल का असर सीधे हमारे बालों और त्वचा  पर होता है। ऐसे मैं थोडा अपनी त्वचा  और बालों का भी ख़याल रखना चाहिये।
मैं आपको कुछ टिप्स बताती हूँ जिसे अपना के आप अपने बालों को  घना लम्बा और चमकदार बना सकते हो। सबसे पहले तो मैं बता दूँ की आवंला हमारी त्वचा  और बालों के लिए बहुत अच्छा  होता है । आप इसे  खाने  के  साथ  साथ  बालों  में भी लगायें ।  इसके लिए आप आंवले का रस निकाल  के रोज सिर मैं मालिश करे और फिर आधे घंटे बाद सिर धो लें और दूसरा टिप ये है की आप नारियल के तेल में आंवले के टुकड़ों को गरम कर के अच्छे  से पका लें और तब तक पकाएं जब तक आंवले जल न जाए। उसके बाद तेल ठंडा होने के बाद छान  लें और उस तेल की आप रोज मालिश करे और कुछ ही  दिनों में आप देखेंगे की आपके बाल कितने सुंदर और चमकदार हो गए हैं। ऐसा करने से सफ़ेद बाल भी काले आने लगते हैं और जो नए बाल उगेंगे वो भी काले उगेंगे। 
धन्यवाद