Showing posts with label glowing face. Show all posts
Showing posts with label glowing face. Show all posts

Monday, February 27, 2012

अब Chicken Pox (चेचक) के दाग और गड्डों को मिटाना बिल्कुल आसान

Chicken Pox यानि कि चेचक एक ऐसा रोग है जिससे पूरे शरीर पर दाने हो जाते हैं।  शरीर पर पड़े दानों के धब्बों को तो हम कपडे पहन कर छुपा सकते हैं पर हमारा चेहरा उसे छिपाया नहीं जा सकता। चेचक के दाग धब्बों और गड्डों को मिटाना बहुत ही मुश्किल है। ऐसे में चेहरे पर चेचक के दाग और गड्डे हों तो बहुत बुरा लगता है।  हमारा confidence भी कम होने लगता है।  अब ऐसे में क्या कोई ऐसा उपाय है जिससे चेचक के दाग ठीक हो सके।  मैं कहूँगी हाँ है बिलकुल है।  इसलिए मैं कहती हूँ  प्रकर्ति से जुडो क्यूंकि प्रकर्ति के पास हमारी हर बीमारी का इलाज़ है। अब मैं आपको एक ऐसा आसान सा घरेलु उपाए बताउंगी जिससे आपके चेचक के दाग धब्बे  बिलकुल ठीक हो जायेंगे और साथ साथ आपके चेहरे पर निखर भी आएगा।
एक से दो चम्मच बारीक पीसी हुई मसूर की दाल को रात को पानी या दूध  में  भिगो कर दो। सुबह उसको थोडा मिक्स कर के एक पेस्ट की तरह  बना लो। अब इसे अपने चेहरे पर अच्छे  से लगा लो 15 मिनट लगा रहने दो। उसके बाद चेहरे को हल्का सा गीला  कर के मसाज कर लो। उसके बाद चेहरा धो लो। ऐसा रोज करे आपको  7 दिन में  ही  फरक महसूस होने लगेगा और इसे आप लगातार लगायेंगे तो आपके चेचक के दाग या पिम्पल के दाग भी बिल्कुल  गायब हो जायेंगे।

Saturday, February 11, 2012

10 दिनों में गोरी त्वचा पाइए

अधिकतर लोग गोरे होने के लिए क्या क्या नहीं करते अलग-अलग cream  लगाते  रहते हैं और होता क्या है गोरे तो होते नहीं बल्कि ऐसा करने से त्वचा का प्राकर्तिक रंग ख़राब हो जाता है। अगर आपको सच में गोरा होना है तो प्रकृति से जुड़िये जिससे आप सच में गोरे हो जाओगे।
हल्दी एक ऐसी ओषधि  है जो की त्वचा के रंग को निखारने में बहुत मदद करती है।  मैं आपको एक घरेलु  face pack  बताती हूँ जिससे आपका रंग कुछ ही  दिनों में निखर उठेगा। थोडा सा बेसन लें  उसमें  थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और उसमें इतना दूध मिलाये की एक पेस्ट बन जाए  इसके बाद 15 मिनट इसे सूखने दें।  उसके बाद हलके गरम पानी से face  को थोडा गीला  करके हल्का सा scrub  की लरह धीरे धीरे पूरे face  पर मसल लें और फिर चेहरा धो लें। आपको पहले दिन से ही  फरक पता चलने लगेगा आपके face  का color साफ़ होने लगेगा और कुछ ही दिनों में आपको मिलेकी गोरी त्वचा। आपको ये लेख  कैसा लगा बताना जरुर।
धन्यवाद। 
 

चेहरे पर चमक लाने के लिए आंवला खाएं

आवला को तो सभी जानते हैं पर उसमें एक विशेष गुण है ये आपके चेहरे पर निखर लाता है। मैं बताती हूँ कैसे
आवले मैं विटामिन सी  बहुत ज्यादा होता है जो की हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। आप जानते हैं की एक आवले मैं पांच संतरे जिनता विटामिन सी होता है। अगर आप अपने चेहरे पर निखर चाहते हैं तो रोज एक चम्मच आवला पाऊडर गरम पानी के साथ लें आप देखेंगे की एक महीने के अंदर ही आपके चेहरे पर इतना निखर आ जायेगा की सभी लोग आपकी तारीफ़ करेंगे।  इसके इलावा आपके बाल भी आवला खाने से मजबूत और काले होंगे और उनमें चमक भी आएगी। तो  एक बार ये नुस्खा जरुर आजमा के देखना और फिर देखना आपकी लाइफ मैं कैसे बदलाव  आता है।
मेरा ये लेख आपको कैसा लगा जरुर बताना।
धन्यवाद