Showing posts with label fair skin. Show all posts
Showing posts with label fair skin. Show all posts

Saturday, February 11, 2012

10 दिनों में गोरी त्वचा पाइए

अधिकतर लोग गोरे होने के लिए क्या क्या नहीं करते अलग-अलग cream  लगाते  रहते हैं और होता क्या है गोरे तो होते नहीं बल्कि ऐसा करने से त्वचा का प्राकर्तिक रंग ख़राब हो जाता है। अगर आपको सच में गोरा होना है तो प्रकृति से जुड़िये जिससे आप सच में गोरे हो जाओगे।
हल्दी एक ऐसी ओषधि  है जो की त्वचा के रंग को निखारने में बहुत मदद करती है।  मैं आपको एक घरेलु  face pack  बताती हूँ जिससे आपका रंग कुछ ही  दिनों में निखर उठेगा। थोडा सा बेसन लें  उसमें  थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और उसमें इतना दूध मिलाये की एक पेस्ट बन जाए  इसके बाद 15 मिनट इसे सूखने दें।  उसके बाद हलके गरम पानी से face  को थोडा गीला  करके हल्का सा scrub  की लरह धीरे धीरे पूरे face  पर मसल लें और फिर चेहरा धो लें। आपको पहले दिन से ही  फरक पता चलने लगेगा आपके face  का color साफ़ होने लगेगा और कुछ ही दिनों में आपको मिलेकी गोरी त्वचा। आपको ये लेख  कैसा लगा बताना जरुर।
धन्यवाद। 
 

मुहांसे व दाग धब्बे होंगे जड़ से दूर हल्दी से

मुहांसे एक ऐसा नाम जिसे कोई नहीं सुनना चाहता परन्तु ये तो हमारी त्वचा  से जुड़ा हुआ नाम है। अब ऐसे में बहुत से लोग इसे दूर करने के लिए क्या क्या नहीं करते। बहुत कुछ करने के बाद मुहांसे पूरी तरहं से ठीक तो  नहीं हो पाते और अगर ठीक हो भी जाए तो दाग धब्बे छोड़ जाते हैं।  इसके लिए सबसे पहले तो मैं आपको बता दूँ की जिसकी त्वचा  तेलिये होती है ज्यादातर उन्हें ही मुहांसे होते हैं।  तो त्वचा की सफाई का विशेष ध्यान रखना बहुत जरुरी  है। दूसरा साबुन की जगह बेसन से ही अपने चेहरे को साफ़ करना चाहिये। अब मैं आपको एक ऐसा घरेलु टिप  बताती हूँ जिससे आपके मुहासे तो दूर होंगे ही और साथ साथ दाग धब्बे भी हमेशा के लिए छु मंतर हो जायेंगे और आपके  चेहरे का रंग भी साफ़ हो जाएगा। हल्दी को तो आप जानते हैं हर घर मैं सब्जी बनाने मैं इस्तेमाल होती है क्या आपको पता है कि ये आपके खून को भी साफ़ करती है। अगर आप रोज रात को हल्दी वाला दूध पीते हैं तो आपका खून साफ़ होता है और साथ मैं आपका रंग भी निखरता है।
चलो अब मैं आपको बताती हूँ आपको वो नुस्खा जिससे आपके मुहासे हमेशा के लिए गायब हो जायेंगे सबसे पहले हल्दी को थोडा सा भुन  के ठंडा कर लें फिर उसमें शहद  मिला लें।  इतना शहद मिलाएं की एक पेस्ट सा बन जाए अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और आधे घंटे बाद हलके गरम पानी मैं थोडा सा गुलाब जल मिला कर उससे चेहरे को साफ़ कर लें। साबुन कि जगह बेसन का इस्तेमाल करें।  ऐसा आप रोज करें।  थोड़े ही दिनों मैं आपको अपने चेहरे मैं फरक दिखने लगेगा। आपके  चेहरे पर एक निखार भी आने लगेगा और दाग धब्बे बिलकुल गायब हो जायेंगे। हाँ कुछ लोगों को एक बार मुहांसे थोड़े से निकलने लगेंगे सभी को नहीं निकलते  फिर बाद मैं बिलकुल साफ़ हो जायेंगे पर घबराएं नहीं ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि जिस गर्मी कि वजह से मुहांसे निकल रहे थे वो गर्मी बाहर निकल जाती है और थोड़े दिन में फिर मुहांसे बिलकुल ठीक हो जाते हैं।

धन्यवाद्